बक्सर में सरपंच सुभाष सिंह हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, दो महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Author Mritunjay singh|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड में सरपंच सुभाष सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. घटना के कुछ ही घंटों में दो महिलाओं सहित चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जमीन विवाद के चलते हुई इस हत्या के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Buxar Sarpanch Murder : बक्सर इटाढ़ी प्रखंड के कुकुढ़ा ग्राम कचहरी के सरपंच सुभाष सिंह हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

Buxar News : मृतक के पुत्र के आवेदन पर 17 लोगों पर केस

इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू पासवान ने बताया कि सरपंच सुभाष सिंह के बड़े पुत्र अखिलेश सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में चिलिबिला गांव के 17 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. इनमें अभिमन्यु सिंह, विनोद सिंह, विकास सिंह, निर्मल कुमार, राम अवधेश सिंह, बिट्टू कुमार सिंह, तेज बहादुर सिंह, रंग बहादुर सिंह, लाल बहादुर सिंह, जंग बहादुर सिंह, रूपेश सिंह, विमल सिंह, रंगनाथ सिंह, पूनम देवी और बुचा देवी सहित अन्य के नाम शामिल हैं.

जमीन विवाद में हुई थी सरपंच की हत्या

पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को चिलिबिला गांव के बधार में विवादित जमीन की जुताई को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था. इस दौरान लाठी-डंडों से किए गए हमले में सरपंच सुभाष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनके दोनों पुत्र अखिलेश सिंह और वेंकटेश सिंह भी हमले में जख्मी हुए थे. तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर लाया गया, जहां उपचार के दौरान सुभाष सिंह की मौत हो गई.

दो महिलाओं समेत चार आरोपी भेजे गए जेल

सदर एसडीपीओ गौरव कुमार ने बताया कि नामजद 17 आरोपियों में से त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में तेजनारायण सिंह, रंगनाथ सिंह, पूनम देवी और बुचा देवी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि फरार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


विज्ञापन
Mritunjay Singh

लेखक के बारे में

By Mritunjay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन