Bokaro News : शिविर लगा कर पेयजल समस्या दूर करने का निर्णय

Bokaro News : चास नगर निगम कार्यालय में जलापूर्ति योजना को लेकर बैठक हुई.
चास नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को चास शहरी जलापूर्ति को बैठक हुई. अध्यक्षता मेयर भोलू पासवान ने की. कहा गया कि जुस्को द्वारा कई वार्डों में जलापूर्ति कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है, लेकिन कई घरों में अभी तक पानी की समस्या बनी हुई है. इसलिए विशेष कैंप लगा कर समस्या दूर की जायेगी. मेयर ने पिछले सप्ताह स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया था कि कई घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है. मेयर ने निर्देश दिया कि जिन वार्डों में अधिक समस्या है और जलापूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो रही है, वहां युद्धस्तर पर काम कर लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाये. कैंप में जलापूर्ति से संबंधित सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे. साथ ही होल्डिंग टैक्स से संबंधित समस्या के समाधान के लिए भी संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहेंगे.
शिकायत पर त्वरित करवाई का निर्देश
मेयर ने कहा कि जलापूर्ति से संबंधित लोगों की शिकायत पर त्वरित करवाई होनी चाहिए. गर्मी में प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले पानी की समस्या का समाधान होना चाहिए. बहुत जल्द सभी घरों में जलापूर्ति सुनिश्चित की जायेगी. आये दिन शिकायत मिल रही है कि नयी जलमीनारों से जुड़े पाइपलाइन में कई स्थानों पर लीकेज है. इसे अविलंब ठीक किया जाये. लोगों से अपील है कि मोटर लगा कर पानी नहीं खींचे.
बैठक में डिप्टी मेयर पूजा कुमारी, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, सहायक नगर आयुक्त स्मिता किरण, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता राम प्रवेश कुमार, वार्ड पार्षद मुक्ता कुमारी, मो इमरान, इशरत परवीन, अमोद सिंह, संजु देवी, कल्याणी प्रसाद सिंह, राजन सिंह, सुमन राय, शिखा कुमारी, पिंटू राय, उत्तम गुप्ता, सपन कुमार, प्रमोद कुमार, कृष्णा प्रसाद, प्रदीप शर्मा सहित संबंधित कर्मचारी आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










