ePaper

माओवादी के इशारे पर की गयी छह साथियों की हत्या

Updated at : 25 May 2017 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
माओवादी के इशारे पर की गयी छह साथियों की हत्या

टंडवा : टीएसपीसी के दक्षिणी छोटानागपुर प्रवक्ता विक्रांत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 20 मई को मारे गये सदस्यों के मामले का खुलासा किया है. विक्रांत ने कहा है कि माओवादियो के इशारे पर संगठन के सोये छह साथियों की निर्मम हत्या की गयी. हत्या में अनिल भुइयां (गोसाई बलिया बड़कागांव), मुनेश्वर उरांव (झोलडीहा बहेरा), […]

विज्ञापन
टंडवा : टीएसपीसी के दक्षिणी छोटानागपुर प्रवक्ता विक्रांत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 20 मई को मारे गये सदस्यों के मामले का खुलासा किया है. विक्रांत ने कहा है कि माओवादियो के इशारे पर संगठन के सोये छह साथियों की निर्मम हत्या की गयी. हत्या में अनिल भुइयां (गोसाई बलिया बड़कागांव), मुनेश्वर उरांव (झोलडीहा बहेरा), दीपक करमाली (अमझरिया, भुरकुंडा), विजय महतो (करमा- रांची रोड), अरुण व विकास केरेडारी व सात आठ लोग शामिल थे.
बताया कि संगठन के ही अनिल भुइयां का संपर्क भाकपा माओवादी के सोहन भुइयां के साथ था. सोहन भुइयां के प्रलोभन व इशारे पर ही हत्या की गयी. हत्या के पीछे का एक और कारण बताते हुए कहा कि हत्या में शामिल मुनेश्वर उरांव का बिजूपाड़ा की एक लड़की से अवैध संबंध था, जिसमे वह गर्भवती हो गयी थी और मुनेश्वर शादी से इनकार कर रहा था.
इसकी शिकायत लड़की ने सागर व मनीष से किया था. जिस पर दोनों ने मुनेश्वर पर शादी को लेकर दबाव बनाया. इसको लेकर मुनेश्वर नाराज चल रहा था. अनिल भुइयां के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. साथ ही छह लोगों की हत्या व 23 हथियार, नगद लेकर फरार हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola