जमशेदपुर: एटीएम में कार्ड फंसाकर 47800 रुपये की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

एटीएम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Jamshedpur News: जमशेदपुर के भालूबासा स्थित एसबीआई एटीएम में कार्ड फंसाकर ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर सीतारामडेरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है.
जमशेदपुर से निखिल सिन्हा की रिपोर्ट
Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर शहर में साइबर ठगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा स्थित एसबीआई एटीएम का है, जहां झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से 47,800 रुपये उड़ा लिए गए. घटना के संबंध में रेडियो मैदान निवासी कामता प्रसाद ने रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
मदद के नाम पर दिया झांसा
पीड़ित कामता प्रसाद शनिवार को एटीएम से पैसे निकालने गए थे. इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया. वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मदद का झांसा दिया और सलाह दी कि वे बैंक के अंदर जाकर इसकी शिकायत करें. कामता प्रसाद जैसे ही बैंक की ओर बढ़े, उनके मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आने लगे. जब तक वे कुछ समझ पाते, शातिर ठग ने उनके खाते से 47,800 रुपये निकाल लिए थे.
फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना पाकर सीतारामडेरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं, जिससे कि संदिग्धों की पहचान की जा सके. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में बैंक सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है.
यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ी सफलता: 5 लाख के इनामी और ‘झांगुर ग्रुप’ का सरगना रामदेव उरांव ने दो साथियों संग किया सरेंडर
यह भी पढ़ें: रांची के नामकुम ग्रिड में मरम्मत से रविवार को 3 घंटे गुल रहेगी बत्ती, मेन रोड-बरियातू समेत कई इलाके प्रभावित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










