IGNOU: जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की तिथि 31 तक बढ़ी

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है. छात्र अब बिना किसी देरी के अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं.
जमशेदपुर: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ एस मोहंती ने इग्नू समन्वयक डॉ त्रिपुरा झा से एक अहम जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि इग्नू में ओडीएल और ऑनलाइन मोड में संचालित होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए जुलाई 2026 सत्र के री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है.
अब इच्छुक छात्र-छात्राएं आगामी 31 जुलाई तक अपना री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इस तिथि विस्तार से उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो किसी कारणवश अब तक अपना पंजीकरण नहीं करा सके थे. डॉ त्रिपुरा झा ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूरा कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










