सरायकेला-खरसावां: कुमारी गांव में दिनदहाड़े घुसा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

खेतों में हाथियों का झुंड सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड स्थित कुमारी गांव में रविवार को दिनदहाड़े जंगली हाथियों का झुंड घुस आया. हाथियों ने किसानों की फसल को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
चांडिल से हिमांशु गोप की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के कुमारी गांव में रविवार को दिन के उजाले में जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया. हाथियों ने किसानों के खेतों में लगी रबी धान की फसल को अपना आहार बनाते हुए रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है.
खेतों में मचाया उत्पात
ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड गांव और खेतों के आसपास काफी देर तक घूमता रहा, जिससे लोगों में डर बना रहा. स्थिति यह है कि अब ग्रामीण दिन के समय भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. हाथियों के लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने से बच्चों, महिलाओं और किसानों की चिंता बढ़ गई है. स्थानीय किसानों ने बताया कि धान की खेती ही इस क्षेत्र के अधिकांश परिवारों की आय का मुख्य स्रोत है. इसी फसल के सहारे पूरे वर्ष परिवार का खर्च चलता है. ऐसे में हाथियों द्वारा फसल को नष्ट किए जाने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.
मुआवजा और सुरक्षा की मांग
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर भगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि हाथियों के बढ़ते उत्पात से उनकी मेहनत और आजीविका दोनों पर संकट मंडरा रहा है. ग्रामीणों और किसानों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों के झुंड को जल्द से जल्द क्षेत्र से हटाकर घने जंगलों की ओर खदेड़ा जाए, जिससे कि किसानों की फसल और ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. साथ ही प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई है.
यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ी सफलता: 5 लाख के इनामी और ‘झांगुर ग्रुप’ का सरगना रामदेव उरांव ने दो साथियों संग किया सरेंडर
यह भी पढ़ें: रांची के नामकुम ग्रिड में मरम्मत से रविवार को 3 घंटे गुल रहेगी बत्ती, मेन रोड-बरियातू समेत कई इलाके प्रभावित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










