रथयात्रा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, महाप्रभु से की जनकल्याण की प्रार्थना
रथ को खींचते पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा | Prabhat Khabar Network
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भाग लिया और राज्य की सुख-समृद्धि के लिए महाप्रभु से विशेष प्रार्थना की.
खरसावां: पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को खरसावां और हरिभंजा में आयोजित भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुए. उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं के साथ रथयात्रा में भाग लिया.
आपके शहर में
महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन को बताया सौभाग्य का अवसर
इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि उन्हें प्रत्येक वर्ष रथयात्रा में शामिल होने का सौभाग्य मिलता है और पूरे वर्ष महाप्रभु के रथारूढ़ स्वरूप के दर्शन का इंतजार रहता है. उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे तथा राज्य और देश में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण कायम रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए