स्कूलों में कम उपस्थिति पर होगी कार्रवाई, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों की जवाबदेही पर जोर
बैठक में निर्देश देते डीडीसी.
सरायकेला में डीडीसी रीना हांसदा ने शिक्षा विभाग की बैठक में स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
सरायकेला : विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शिक्षकों की जवाबदेही और लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिये गये हैं. सोमवार को डीसी ऑफिस सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) रीना हांसदा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. डीडीसी ने कम उपस्थिति वाले विद्यालयों को चिह्नित कर सुधारात्मक कार्रवाई करने और नियमित अनुश्रवण का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करना ही काफी नहीं है, बल्कि उनमें सीखने की रुचि, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता का विकास करना भी शिक्षा व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य है.
आपके शहर में
बच्चों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखने का निर्देश
शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे बच्चों के साथ सहयोगात्मक और संवेदनशील व्यवहार रखें तथा उन्हें भयमुक्त वातावरण में शिक्षा प्रदान करें. डीडीसी ने 'खेल-खेल में शिक्षा', गतिविधि आधारित शिक्षण और कक्षा में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया. बच्चों की आयु और सीखने की क्षमता के अनुसार सरल, रुचिकर व व्यावहारिक तरीके से पढ़ाने को कहा गया.
जन्म प्रमाण पत्रों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश
लंबित व्यावसायिक क्षमता विकास प्रशिक्षण को समय-सीमा में पूरा करने, जन्म प्रमाण-पत्रों का त्वरित निष्पादन करने और जिले की शैक्षणिक रैंकिंग सुधारने के लिए कम प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार सहित सभी प्रखंडों के शिक्षा पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए