रामगढ़: दहेज प्रताड़ना और मारपीट मामले में पति समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज 

Updated:
विज्ञापन
worried woman

परेशान महिला सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Ramgarh: रामगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh: रामगढ़ थाना क्षेत्र के नईसराय की एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले में चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. पीड़िता नगमा प्रवीण ने अपने पति मो शाहीद, ससुर मो असलम, देवर मो वारिस और सास सकीला बानो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. 

मारपीट में घायल होने का आरोप 

दर्ज आवेदन में कहा गया है कि 29 मई की रात करीब नौ बजे पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की. घटना में उसके सिर और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आई. महिला ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग नईसराय स्थित ससुराल पहुंचे, जहां उनके साथ भी विवाद हुआ. इस दौरान उसके भाई के साथ कथित रूप से मारपीट की गई, जिससे उसकी आंख के नीचे गंभीर चोट लगी. 

दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप 

पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि वर्ष 2017 में उसका विवाह मो शाहीद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था. विवाह के लगभग एक वर्ष बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. उसका आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी, गाली-गलौज की जाती थी और तलाक देने की धमकी दी जाती थी. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका मोबाइल फोन ससुराल पक्ष ने अपने पास रख लिया है. 

पुलिस ने शुरू की जांच 

रामगढ़ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ी सफलता: 5 लाख के इनामी और ‘झांगुर ग्रुप’ का सरगना रामदेव उरांव ने दो साथियों संग किया सरेंडर

यह भी पढ़ें: रांची के नामकुम ग्रिड में मरम्मत से रविवार को 3 घंटे गुल रहेगी बत्ती, मेन रोड-बरियातू समेत कई इलाके प्रभावित

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola