गढ़वा में अवैध बालू परिवहन पर एसडीएम सख्त, खनन विभाग को कार्रवाई का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
garhwa sdm

एसडीएम संजय कुमार

Garhwa News: गढ़वा में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 13 ट्रैक्टरों की पहचान की है. जांच में सामने आया कि कई वाहन बिना नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ रहे थे. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट 

Garhwa News: अवैध बालू खनन और रात के अंधेरे में होने वाले इसके अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब तकनीकी साक्ष्यों के जरिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार के निर्देश पर अलग-अलग रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. इस गहन जांच और विश्लेषण के आधार पर अवैध रूप से बालू ढोने वाले कुल 13 ट्रैक्टरों को चिन्हित किया गया है. एसडीएम ने इन सभी चिन्हित गाड़ियों की लिस्ट सौंपते हुए जिला खनन विभाग को इनके खिलाफ तत्काल और कठोर कानूनी कार्रवाई करने का कड़ा निर्देश जारी किया है. प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं और अवैध परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर संचालकों में हड़कंप मच गया है. 

एक ही नंबर पर दौड़ रहे थे तीन-तीन ट्रैक्टर

सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के दौरान परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली कई गंभीर अनियमितताएं और चालाकी सामने आई हैं. जांच में यह पाया गया कि कई ट्रैक्टर बिना किसी रजिस्ट्रेशन नंबर के ही सड़कों पर धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे थे, जिससे कि किसी कार्रवाई के दौरान उनकी पहचान न हो सके. इसके अलावा सबसे चौंकाने वाला और गंभीर मामला तब सामने आया, जब तीन अलग-अलग ट्रैक्टरों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित पाया गया. एक ही नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर तीन-तीन वाहनों से बालू की ढुलाई की जा रही थी, जिससे वाहन स्वामित्व और राजस्व चोरी के बड़े खेल की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन ने इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए इन संबंधित वाहनों की जांच कराने और इस धोखाधड़ी के दोषियों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है. 

रात में होने वाली दुर्घटनाओं और अवैध खनन पर लगेगा लगाम 

सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है. माफियाओं पर लगाम कसने के लिए अब तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी कैमरों और गुप्त सूचनाओं का सहारा लिया जा रहा है. सड़कों पर बिना नंबर के दौड़ने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल प्राकृतिक संपदा की चोरी को रोकना है, बल्कि रात के समय तेज रफ्तार और बिना नंबर के दौड़ने वाले इन ट्रैक्टरों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और विधि व्यवस्था की समस्याओं पर नियंत्रण करना भी है. उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले गाड़ी मालिकों और इस अवैध कारोबार के सिंडिकेट के खिलाफ आगे भी ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ी सफलता: 5 लाख के इनामी और ‘झांगुर ग्रुप’ का सरगना रामदेव उरांव ने दो साथियों संग किया सरेंडर

यह भी पढ़ें: रांची के नामकुम ग्रिड में मरम्मत से रविवार को 3 घंटे गुल रहेगी बत्ती, मेन रोड-बरियातू समेत कई इलाके प्रभावित

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola