बगाेदर में मिली युवती की अधजली लाश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के संतूरपी जंगल की घटना हत्या के बाद शव को फेंकने व तेजाब से जलाने की आशंका बगोदर : थाना क्षेत्र के संतूरपी जंगल में शुक्रवार दिन करीब 3.30 बजे एक युवती की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. बताया जाता है दोपहर को एक ग्रामीण ने जीटी रोड से महज तीस […]
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के संतूरपी जंगल की घटना
हत्या के बाद शव को फेंकने व तेजाब से जलाने की आशंका
बगोदर : थाना क्षेत्र के संतूरपी जंगल में शुक्रवार दिन करीब 3.30 बजे एक युवती की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. बताया जाता है दोपहर को एक ग्रामीण ने जीटी रोड से महज तीस मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में अधजली लाश देखी. शव के चेहरे से लेकर कमर तक का पूरा हिस्सा जला हुआ था.
ग्रामीण ने इसकी सूचना थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह को दी. थाना से सअनि रजनीश कुमार, राजकिशोर शर्मा पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने आसपास को भी खंगाला तो शव के समीप एक गैलेन मिला. ऐसे में यह आशंका जतायी गयी कि संभवत: युवती की हत्या की गयी है और पहचान छिपाने के लिये चेहरा व ऊपरी हिस्से पर तेजाब डाल दिया गया है. पुलिस ने शव को उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




