रामगढ़ : पतरातू में पुलिस ने प्रहरी मार्च निकालकर, महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण का संदेश दिया

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News

प्रहरी मार्च में शामिल पुलिस अधिकारी और अन्य लोग

Patratu News: पतरातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को विशेष प्रहरी मार्च निकाला, जिसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था मजबूत करना और लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना रहा. इस दौरान पुलिस ने अड्डेबाजी, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक का संदेश दिया.

विज्ञापन

अजय तिवारी की रिपोर्ट 

Patratu News: झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पतरातू पुलिस द्वारा शनिवार को विशेष प्रहरी पहल मार्च निकाला गया. थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने पैदल गश्त कर लोगों को कानून व्यवस्था और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. 

असामाजिक गतिविधियों पर रोक को लेकर निकला प्रहरी मार्च

प्रहरी मार्च वीणा टॉकीज से शुरू होकर एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए रेलवे फाटक तक पहुंचा. करीब तीन किलोमीटर लंबे इस पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली अड्डेबाजी, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने का संदेश दिया.

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने दिया भरोसा 

मार्च के दौरान महिला सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए लोगों को पुलिस की तत्परता और सहयोग का भरोसा दिलाया गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ नागरिकों और पुलिस के बीच विश्वास का माहौल बनाना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है.

थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता ने बताया

थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता ने बताया कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का भाव बढ़ाने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है. मौके पर एसएसआई संतोष उरांव, अर्जुन ठाकुर सहित शस्त्र बल के जवान मौजूद थे.

यह भी पढ़ें:  जमशेदपुर: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र के 36 प्रशिक्षुओं का डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज में चयन

यह भी पढ़ें: झारखंड में 22,200 राशन दुकानदारों का 13 महीने का कमीशन बकाया, DSO को सरकार ने दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola