Congress Candidates List: कांग्रेस की आ गई चौथी सूची, 16 उम्मीदवारों की घोषणा, पटेल नगर से कृष्णा तीरथ को टिकट
krishna tirtha congress
Congress Candidates List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी. जिसमें 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है.
Congress Candidates List: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जो चौथी सूची जारी की है, उसमें 16 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट दिया है. कांग्रेस ने 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब तक कुल 63 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. इससे पहले तीन अलग-अलग सूचियों में कुल 48 प्रत्याशी घोषित किए गए थे. कांग्रेस उम्मीदवारों की इस चौथी सूची में हालांकि कुल 16 नाम हैं, जिनमें से एक नाम ईश्वर बागरी का है जिन्हें प्रमोद जयंत के स्थान पर गोकुलपुर से उम्मीदवार बनाया गया है. इससे पहले गोकुलपुर से जयंत का नाम घोषित किया गया था.
आप से कांग्रेस में शामिल हुए धर्मपाल को मिला टिकट
हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व आप विधायक धर्मपाल लकड़ा को भी कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतार दिया है. पार्टी ने उन्हें मुंडका से मैदान में उतारा है.
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली में फर्जी वोट पर बवाल, बीजेपी ने AAP पर जनादेश चुराने का लगाया आरोप, EC से शिकायत
यहां देखें पूरी सूची
- मुंडका – धर्मपाल लकड़ा
- किरारी – राजेश गुप्ता
- मॉडल टाउन – कुंवर करण सिंह
- पटेल नगर – श्रीमती कृष्णा तीरथ
- हरि नगर – प्रेम शर्मा
- जनकपुरी – श्रीमती हरबानी कौर
- विकासपुरी – एडवोकेट जितेन्द्र सोलंकी
- नजफगढ़ – सुषमा यादव
- पालम – मांगे राम
- आरके पुरम – विशेष टोकस
- ओखला – अरीबा खान
- विश्वास नगर – राजीव चौधरी
- गांधी नगर – कमल अरोड़ा
- शाहदरा – जगत सिंह
- घोंडा – भीष्म शर्मा
- गोकलपुर- ईश्वर बागरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










