हार्ट अटैक आ गया! रात को मौसम अलर्ट ने दिल्ली-NCR में मचाई खलबली

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली मौसम अलर्ट (Photo: X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Weather Alert : मोबाइल फोन पर लगातार अलर्ट मैसेज आने के बीच लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देना शुरू किया. खासकर शुक्रवार तड़के 1 बजे के बाद भेजे गए अलर्ट मैसेज को लेकर लोगों ने हैरानी, चिंता और कई तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट किए.

विज्ञापन

Weather Alert : गुरुवार (11 जून) शाम से लेकर शुक्रवार तड़के तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों के मोबाइल कई बार बज उठे. मौसम विभाग की ओर से भेजे गए इमरजेंसी अलर्ट वजह रही. अलर्ट में तेज आंधी, बिजली गिरने, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई थी. लगातार आ रहे इन मैसेज ने लोगों का ध्यान मौसम के बिगड़ते हालात की ओर खींच लिया.

गुरुवार रात दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ, जो शुक्रवार तड़के तक जारी रहा. हालांकि मौसम में बदलाव के बावजूद लोगों को दिनभर की उमस और भीषण गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी. बारिश के बाद भी कई जगहों पर नमी और चिपचिपाहट बनी रही जिससे लोग परेशान रहे.

विज्ञापन

सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम भेजता है अलर्ट

सरकार की सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम के तहत जैसे ही मोबाइल फोन पर अलर्ट मैसेज आने लगे, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया. खासकर अलर्ट की तेज आवाज को लेकर लोगों ने चिंता और हैरानी जताई. यह अलर्ट सिस्टम केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसका मकसद आपदा, आपात स्थिति और खराब मौसम के दौरान लोगों तक समय पर जरूरी जानकारी पहुंचाना है.

क्या था अलर्ट मैसेज में

गुरुवार रात से दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद के लोगों के मोबाइल पर लगातार मौसम संबंधी अलर्ट मैसेज आने लगे. इन अलर्ट में तेज आंधी, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह भी दी.

‘एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट’ में लोगों को चेतावनी दी गई

मोबाइल पर आए एक “एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट” में लोगों को चेतावनी दी गई कि अगले तीन घंटों के दौरान आगरा, अलीगढ़, बागपत, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली समेत कई जिलों में 70 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. कुछ जगहों पर हवा की गति 100 किमी प्रति घंटे से भी अधिक पहुंचने की आशंका जताई गई. इसके साथ बिजली गिरने, मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई थी.

सोशल मीडिया यूजर ने अलर्ट को लेकर क्या कहा?

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के मोबाइल पर मौसम विभाग के इमरजेंसी अलर्ट गुरुवार रात 8:50 बजे, 10 बजे और शुक्रवार तड़के 1:15 बजे भेजे गए. अलर्ट के साथ तेज आवाज वाली नोटिफिकेशन भी आई, जिससे कई लोगों की नींद खुल गई. इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी और अनुभव शेयर किए. एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि शाम से दो बार अलर्ट आ चुका है, लेकिन अभी तक बारिश भी नहीं हुई. वहीं कई लोगों ने कहा कि आधी रात को इतनी तेज आवाज वाला अलर्ट चिंता और घबराहट बढ़ा सकता है.

एक शख्स ने ये दिया रिएक्शन

एक रेडिट यूजर ने लिखा कि तड़के आया अलर्ट देखकर ऐसा लगा जैसे “हार्ट अटैक” आ गया हो, खासकर तब जब वह सोने ही वाला था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola