दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह जोरदार बारिश, 17 जून से गर्मी बढ़ने की आशंका
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह हुई बारिश, फोटो एक्स
Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को सुबह-सुबह जोरदार बारिश हुई, जिसके बाद गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली. हालांकि यह राहत केवल आज के लिए है, क्योंकि मौसम विभाग ने 17 जून से तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है.
Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर के जिन इलाकों में बारिश हुई, उसमें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के आसपास के इलाके शामिल हैं. दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भारी बारिश हुई थी. धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश ने दिल्ली के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ.
दिल्ली-एनसीआर में 17 जून से गर्मी बढ़ने की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार (17 जून) से गर्मी बढ़ने की आशंका है और तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दोपहर और शाम के समय हवा की गति भी थोड़ी बढ़ने का अनुमान है, जो 20 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. आईएमडी ने चेतावनी दी है कि गुरुवार (18 जून) तक तापमान में और वृद्धि हो सकती है, और अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.
लू जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सप्ताहांत तक लू जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है. जबकि 19 और 20 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, न्यूनतम तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और शनिवार तक यह 30-32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार, 21 जून को भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की है, जिसमें अधिकतम तापमान एक बार फिर 40°C से 42°C के बीच रहने की संभावना है. दोपहर और शाम के समय पश्चिमी हवाओं की गति 20-25 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: 16, 17, 18, 19 और 20 जून को इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










