पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, पैसा लेकर कंटेंट बूस्ट करने का खुलासा

Updated:
विज्ञापन

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की मूल कंपनी मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पोस्ट को अस्थायी रूप से हटाए जाने पर माफी मांगी है. सरकारी सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने बताया, मेटा के शीर्ष अधिकारियों ने बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) और डीपफेक से निपटने में हुई नाकामियों को स्वीकार किया है. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी माना कि "एक विशेष प्रकार के कंटेंट को बढ़ावा देने (बूस्ट करने) के लिए भारी मात्रा में पैसा दिया गया था."

विज्ञापन

मेटा की 'ग्लोबल अफेयर्स' टीम की केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हुई बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म्स के संचालन में हुई गंभीर कमियों को स्वीकार किया है.

विज्ञापन


संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन का दिया था समय

इससे पहले संसद की स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो फेसबुक से हटाए जाने के मामले में मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगने के लिए तीन दिन का समय दिया था. ऐसा नहीं करने पर उन्हें प्राप्त छूट वापस लेने की चेतावनी भी दी गई थी. छूट वापस लिए जाने का अर्थ यह होगा कि मेटा के मंचों पर आपत्तिजनक सामग्री डाले जाने पर प्राथमिकी दर्ज हो सकती है और अभियोजन शुरू हो सकता है.


ये भी पढ़ें: मेटा की बढ़ीं मुश्किलें: डीपफेक और CSAM मुद्दे पर मार्क जुकरबर्ग ने गलती स्वीकारी, मांगी माफी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola