बिहार में ऑरेंज अलर्ट, झारखंड में भी होगी बारिश, जानें 10 अगस्त तक कैसा रहेगा अन्य राज्यों का मौसम

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (File Photo)

Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 6 से 11 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 6 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार, 6 अगस्त और 10-11 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, 6 से 11 अगस्त तक विदर्भ में बारिश की संभावना बनी रहेगी. इसके अलावा 7 से 9 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 6 से 8 अगस्त तक छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

झारखंड में बारिश का अलर्ट

झारखंड में 6 अगस्त को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी भागों में कई स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ वज्रपात और मेघगर्जन की आशंका जताई गई है. वहीं उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.


झारखंड का मौसम
झारखंड का मौसम

बिहार में ऑरेंज अलर्ट

बिहार में 6 अगस्त को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य जिलों जैसे बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा और लखीसराय में वज्रपात, मेघगर्जन और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तर और पूर्वी बिहार के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट के तहत गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका है.


बिहार का मौसम
बिहार का मौसम

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ये भी पढ़ें: मौसम : झारखंड में होगी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, 10 अगस्त तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 6 अगस्त को मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 31–33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22–24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिनभर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा और अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में एक-दो बार तेज बारिश भी हो सकती है.

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में अगले कुछ दिनों के दौरान मानसून फिर से सक्रिय होने के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार 6-7 अगस्त से राज्य के पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. 6 अगस्त को भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 7 से 10 अगस्त के बीच भरतपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. 7 से 9 अगस्त के दौरान भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की भी संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: झमाझम बारिश के बाद आसमान में छाए काले बादल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट; 10 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मिजाज


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन