Delhi Election 2025: दिल्ली में फर्जी वोट पर बवाल, बीजेपी ने AAP पर जनादेश चुराने का लगाया आरोप, EC से शिकायत

Updated:
विज्ञापन
Virendra Sachdeva

Virendra Sachdeva

Delhi Election 2025: विधानसभा चुनाव 2025 से पहले दिल्ली में फर्जी वोट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे पर फर्जी वोट को लेकर आरोप लगा रही हैं. इस बीच बीजेपी नेताओं ने चुनाव आयोग से मिलकर AAP की शिकायत की है.

विज्ञापन

Delhi Election 2025: चुनाव आयोग से मिलने के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “बांसुरी स्वराज के साथ हमने चुनाव आयोग से मुलाकात की और उन्हें कुछ दस्तावेज दिखाए कि कैसे आप दिल्ली के जनादेश को चुराने की कोशिश कर रही है, कैसे वे दिल्ली में धार्मिक कट्टरता फैलाना चाहते हैं, कैसे वे गरीबों, मजदूरों और पूर्वांचलियों के वोट काटना चाहते हैं. कैसे उनके वोट काटने की साजिश रची जा रही है.

बीजेपी ने आप पर फर्जी वोट का लगाया आरोप

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 23 दिसंबर को मतदाता सूची फ्रीज कर दी गई. 23 दिसंबर से लेकर 6 जनवरी तक 12-13 दिनों में दिल्ली के अंदर नए वोट के लिए 5.01 लाख नए आवेदन आए हैं. आवेदक 80, 70 वर्ष की आयु के हैं. तो हमने चुनाव आयोग से कहा, ये लोग कहां से आ रहे हैं और इसकी जांच होनी चाहिए.”

यह भी पढ़ें: ‘खत्म हो जाएगा विपक्ष’, संजय राउत ने INDIA गठबंधन पर दिया बड़ा बयान, कांग्रेस की सफाई

बीजेपी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोटर कार्ड बनवाने का लगाया आरोप

बीजेपी ने इससे पहले आम आदमी पार्टी पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के फर्जी रूप से वोटर कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाने का आरोप लगाया था. बीजेपी ने इसकी जांच करने की मांग भी की है.

यह भी पढ़ें: Bin Dulhe Ki Barat: AAP ने निकाली ‘बिन दूल्हे की बारात’, सीएम फेस पर BJP का उड़ाया मजाक

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: कांग्रेस का प्रदर्शन लोकसभा जैसा रहा तो आप की बढ़ेगी मुश्किल

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola