Bin Dulhe Ki Barat: AAP ने निकाली ‘बिन दूल्हे की बारात’, सीएम फेस पर BJP का उड़ाया मजाक

Updated:
विज्ञापन

AAP MP Sanjay Singh

Bin Dulhe Ki Barat: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के तेवर आक्रामक हैं. पार्टी लगातार कांग्रेस और बीजेपी पर हमला बोल रही है. मंगलवार को पार्टी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए बिन दूल्हे की बारात निकाली और बीजेपी से मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की मांग की.

विज्ञापन

Bin Dulhe Ki Barat: सांसद संजय सिंह की अगुआई में आम आदमी पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बिन दूल्हे की बारात निकाली. AAP ने बारात के बहाने बीजेपी पर तंज कसा. संजय सिंह ने बीजेपी पर मुख्यमंत्री पद को लेकर तगड़ा हमला बोला. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “बिन दूल्हे की बारात है, देखिए घोड़ी पर दूल्हा नहीं है. दिल्ली में भाजपा बेनकाब हो गई है. लोग जानना चाहते हैं कि बीजेपी का दूल्हा कौन? नारे लग रहे हैं कि बीजेपी का दूल्हा कौन? अरविंद केजरीवाल के सामने कोई नहीं है…कोई नहीं है. बिना दूल्हे की बारात लेकर बीजेपी चल रही है.” संजय सिंह ने कहा- “दिल्ली में केजरीवाल के सामने बीजेपी का कोई चेहरा नहीं है, इस प्रदर्शन के माध्यम से हम यही दिखाना चाहते हैं.”

संजय सिंह ने पूछा- क्या मोदी बनेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री?

बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा- “क्या नरेंद्र मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे? हमने रमेश बिधूड़ी का नाम लिया था, लेकिन उनका विजन ही समझ में नहीं आया. वो तो मैदान छोड़कर भाग गए.”

यह भी पढ़ें: ‘आप’ और सीएम आतिशी पर FIR, भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ भी जांच

अरविंद केजरीवाल ने किया था दावा- रमेश बिधूड़ी होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि बीजेपी रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने वाली है. जिसके बाद बीजेपी ने केजरीवाल पर पलटवार किया था.

यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Election: ‘150 अमीर लोग करते हैं हिंदुस्तान को कंट्रोल…’, पहली रैली में बीजेपी-AAP पर बरसे राहुल गांधी

दिल्ली में 5 को वोटिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा हो चुकी है. 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को रिजल्ट का ऐलान होगा. दिल्ली में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है.

यह भी पढ़ें: ‘खत्म हो जाएगा विपक्ष’, संजय राउत ने INDIA गठबंधन पर दिया बड़ा बयान, कांग्रेस की सफाई

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola