Video: दिल्ली-NCR में बारिश से बिगड़े हालात, सड़क पर कमर तक पानी में जाते दिखे स्कूली बच्चे

Updated:
विज्ञापन

कमर तक पानी में चलते स्कूली बच्चे (Photo/X)

दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में सोमवार को हुई भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए. स्कूली बच्चे कमर तक पानी में चलते नजर आए. मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया. संसद मार्ग समेत दिल्ली के कई इलाकों से बारिश के वीडियो सामने आए हैं. कुछ वीडियो में स्कूली बच्चे सड़क पर कमर से ऊपर बह रहे पानी से गुजरते दिख रहें हैं.

विज्ञापन

सुबह से ही बदला मौसम

दिल्ली में सोमवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ थआ. पिछले 24 घंटों के दौरान सफदरजंग में 3.4 मिमी, पालम में 10.6 मिमी और लोधी रोड में 2.7 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके बाद भी दिन में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहा. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, नई दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में दिन के दौरान रुक-रुककर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: बारिश में बह गई मुरू गांव की मुख्य सड़क, खाट पर लादकर मरीजों को ले जा रहे अस्पताल

जलभराव से बढ़ी परेशानी

तेज बारिश के बाद दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में पानी जमा होने की स्थिति बनी. इससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई और कई जगह ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आई. भारी बारिश और खराब मौसम का असर दिल्ली एयरपोर्ट की उड़ानों पर भी पड़ा. Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के चलते करीब15 उड़ानों को डायवर्ट किया गया.

ये भी पढ़ें: Weather Update : उमस वाला मौसम करेगा परेशान, बारिश से अभी राहत नहीं, बंगाल के इन जिलों में अलर्ट

अगले 2 दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने दिल्ली-NCR में सोमवार को बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं, अगले 2 दिन में देश के कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. उत्तराखंड, ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की भी आशंका है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola