बारिश में बह गई मुरू गांव की मुख्य सड़क, खाट पर लादकर मरीजों को ले जा रहे अस्पताल

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़क दिखाते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

बरवाडीह के मुरू गांव में मूसलाधार बारिश से मुख्य सड़क बह गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से पुलिया निर्माण की मांग की गई है।

विज्ञापन

लातेहार. बरवाडीह प्रखंड के उकामाड़ पंचायत के मुरू गांव में पिछले दिनो हुई मूसलाधार बारिश से गांव का मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया. सड़क क्षतिग्रस्त होने से सैकड़ों ग्रामीणों के समक्ष आवागमन का संकट उत्पन्न हो गया है. सबसे अधिक परेशानी मरीजों और बुजुर्गों को हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हाल ही में कराया गया था सड़क का निर्माण

वाहन नहीं पहुंच पाने के कारण मरीजों को खाट पर लादकर जर्जर सड़क तक लाया जाता है, जिसके बाद टेंपो या एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाता है. ग्रामीण सूर्यदेव सिंह, दिलीप पासवान, सतीश यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण हाल ही में कराया गया था. सड़क निर्माण के दौरान ही उक्त स्थान पर पुलिया निर्माण की मांग की गयी थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया.

ये भी पढ़ें: बालूमाथ में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

स्थायी पुलिया निर्माण कराने की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के नीचे खेत होने के कारण बरसात में पूरब दिशा से तेज गति से पानी बहकर पश्चिम दिशा की ओर जाता है. सड़क को ऊंचा कर दिये जाने से पानी की निकासी बाधित हो गयी और पूरब दिशा में पानी जमा होने लगा. पानी का दबाव बढ़ने के बाद सड़क को काटते हुए दूसरी ओर बहा ले गया. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने तथा जल निकासी के लिए उक्त स्थान पर स्थायी पुलिया निर्माण कराने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola