बालूमाथ में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
शव के पास विलाप करते परिजन. | Prabhat Khabar Network
बालूमाथ में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की।
लातेहार. बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में कथित झोलाछाप चिकित्सक द्वारा गलत इलाज और लापरवाही के कारण एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों ने संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जरी गांव निवासी मृतका के पुत्र वीरेंद्र गंझू ने बताया कि उनकी 55 वर्षीय मां कलेश्वरी देवी की तबीयत खराब थी. इलाज के लिए वह उन्हें शेरेगड़ा स्थित संजीत गुप्ता के क्लिनिक ले गये थे.
आपके शहर में
बताया महिला हुआ है को पीलिया
आरोप है कि संजीत गुप्ता ने महिला का इलाज किया और कई तरह की ब्लड जांच करायी. इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे तक महिला को क्लिनिक में भर्ती रखकर स्लाइन चढ़ायी गयी. चिकित्सक ने परिजनों को बताया कि महिला को पीलिया हुआ है और इलाज के बाद उसकी स्थिति ठीक हो गयी है. परिजनों के अनुसार इलाज के एवज में 5,800 रुपये मांगे गये, जिसमें 3,800 रुपये तत्काल भुगतान किया गया, जबकि 2,000 रुपये बाद में देने की बात हुई. महिला को घर ले जाते समय चिकित्सक ने कई दवाइयां भी दीं.
दवा खिलाने पर बिगड़ी तबीयत
आरोप है कि घर पहुंचने के बाद दवा खिलाने पर महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. इसके बाद परिजन उसे दोबारा क्लीनिक लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सक ने ऑक्सीजन की कमी बताते हुए महिला को बालूमाथ अस्पताल ले जाने की सलाह दी. परिजन रात करीब आठ बजे महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें: एनजीटी की रोक के बावजूद अवैध बालू ढुलाई जारी, बरवाडीह में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
इलाज में लापरवाही का आरोप
चिकित्सक डॉ दयानंद प्रसाद ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी. मृतका के पुत्र ने संजीत गुप्ता पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपायुक्त और सिविल सर्जन से कार्रवाई की मांग की है. सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खालको ने बताया कि मामले की जांच के लिए बालूमाथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार को निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए