एनजीटी की रोक के बावजूद अवैध बालू ढुलाई जारी, बरवाडीह में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन

जब्त बालू | Prabhat Khabar Network

लातेहार के बरवाडीह में एनजीटी के नियमों का उल्लंघन कर अवैध बालू ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर को प्रशासन ने जब्त किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

बेतला से संतोष कुमार की रिपोर्ट लातेहार. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सख्त रोक के बावजूद क्षेत्र में बालू का अवैध खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है. ताजा मामला लातेहार जिले के बरवाडीह मुख्यालय का है. यहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छापेमारी की पूरी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन को लगातार क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई की शिकायतें मिल रही थीं. इसी कड़ी में अधिकारियों को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई. सूचना के सत्यापन के बाद अंचलाधिकारी लवकेश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरेंद्र राम और बरवाडीह थाना की पुलिस शामिल थी.प्रशासनिक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होंडा शोरूम के समीप घेराबंदी की. इस दौरान टीम ने अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक महिंद्रा ट्रैक्टर को रोककर जांच की. चालक बालू से जुड़े वैध चालान या कागजात पेश नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को तुरंत जब्त कर लिया और उसे सुरक्षित थाना परिसर ले आई.

ये भी पढ़ें: सावन की अंतिम सोमवारी : बरवाडीह का पहाड़ी शिव मंदिर, जहां 460 सीढ़ियों के बाद मिलता है शिव दर्शन और पीटीआर का अद्भुत नजारा

मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में अंचलाधिकारी और पुलिस प्रशासन की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola