Delhi Assembly Election: '150 अमीर लोग करते हैं हिंदुस्तान को कंट्रोल…', पहली रैली में बीजेपी-AAP पर बरसे राहुल गांधी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Jan 2025 9:21 PM

विज्ञापन

Delhi Assembly Election

Delhi Assembly Election: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार दिल्ली के सीलमपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और आम आदमी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक भी बीजेपी की तरह ही प्रचार-प्रसार और झूठे वादे करती है.

विज्ञापन

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के सीलमपुर में पहली चुनावी सभा की. अपने भाषण में राहुल गांधी ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला किया. उन्होंने सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई अपने चरम पर है. गरीब लोग और गरीब होते जा रहे हैं और अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि अंबानी और अडानी पीएम मोदी के लिए मार्केटिंग करते हैं. क्या आपने कभी पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल को अडानी के बारे में कुछ कहते देखा है. हमें अरबपतियों का देश नहीं चाहिए.

आम और बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी

अपने भाषण में राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों से राहुल गांधी ने पूछा की क्या वह पिछड़ों के लिए आरक्षण, जाति जनगणना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस समानता चाहती है. गरीबों, अल्पसंख्यकों के लिए भागीदारी चाहते हैं. अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो जाति जनगणना और आरक्षण सीमा बढ़ाई जाएगी. उन्होंने कहा कि पिछड़ों को उनका हक नहीं मिल रहा, संसाधनों का असमान वितरण हो रहा है. पीएम मोदी और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दोनों ने महंगाई कम करने का वादा किया था. लेकिन ऐसा करने में विफल रहे. भारत में गरीब और गरीब होते जा रहे हैं, अमीर और अमीर होते जा रहे हैं.

राहुल गांधी ने जाति जनगणना कराने का किया वादा

राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली जनसभा में यह वादा भी किया कि राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की सरकार बनने पर जाति जनगणना करवाई जाएगी. उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के मुखिया केजरीवाल को आरक्षण की सीमा बढ़ाने और जाति जनगणना के विषय पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती भी दी. दिल्ली के सीलमपुर इलाके में आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि किसी भी जाति और धर्म के व्यक्ति के खिलाफ हिंसा होगी तो वह उस व्यक्ति के साथ खड़े होंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि आजकल बीजेपी और आरएसएस के लोग संविधान को खत्म करने में लगे हैं. वे नफरत फैलाते हैं और एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाते हैं, लोगों को डराते हैं.

पिछड़ों की भागीदारी काफी कम- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि देश की व्यवस्था में पिछड़े वर्गों के लोगों की भागीदारी बहुत कम है, जबकि उनकी आबादी 50 फीसदी है. कांग्रेस नेता ने कहा कि जब मैं जाति जनगणना की बात करता हूं तो पीएम मोदी और केजरीवाल जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता. दोनों चाहते हैं कि पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को भागीदारी नहीं मिले. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सभी लंबे-लंबे भाषण करेंगे, लेकिन जब भागीदारी देने की बात आएगी तो सिर्फ कांग्रेस इसे पूरा करेगी.

Also Read: Delhi Assembly Election 2025: पटपड़गंज से चुनाव लड़ पाएंगे अवध ओझा! चुनाव आयोग के मिले केजरीवाल, जानिए लेटेस्ट अपटेड

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola