बारिश बनी आफत : दिल्ली-एनसीआर में पानी-पानी, गुरुग्राम पुलिस ने की कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली में  बारिश के दौरान इंडिया गेट और हाई कोर्ट के आस-पास के इलाकों की फोटो ( स्रोत- एएनआई )

दिल्ली में बारिश के दौरान इंडिया गेट और हाई कोर्ट के आस-पास के इलाकों की फोटो ( स्रोत- एएनआई )

Rain in Delhi : दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. गुरुग्राम पुलिस ने कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील की है.

विज्ञापन

Rain in Delhi : दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. सड़कों पर जलभराव, कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम और धीमी रफ्तार से चलती गाड़ियों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है. उधर दिल्ली, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

गुरुग्राम पुलिस की कंपनियों से अपील- कर्मचारियों को दें वर्क फ्रॉम होम

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने कॉर्पोरेट कंपनियों और निजी संस्थानों से अगले कुछ दिनों तक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति देने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि इससे अनावश्यक ट्रैफिक कम होगा. इससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी. उधर, दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर नरसिंहपुर के पास सड़क धंसने से दो लेन बंद करनी पड़ी हैं, जिसके चलते यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.


169 जलभराव वाले स्थानों की पहचान, ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मानसून शुरू होने से पहले ही शहर में जलभराव की आशंका वाले 169 संवेदनशील स्थानों की पहचान कर ली थी. इन सभी जगहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है. इसके अलावा नगर निकायों के साथ मिलकर स्थायी और मोबाइल वॉटर पंप की व्यवस्था भी की गई है ताकि पानी जल्द निकाला जा सके. पिछले दो दिनों में आईटीओ, रिंग रोड, रोहतक रोड, पंजाबी बाग, शादिपुर और एनएच-48 जैसे प्रमुख मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला. दिल्ली प्रशासन का कहना है कि हालात सामान्य करने के लिए सभी एजेंसियां मिलकर लगातार काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- वायनाड सुरंग हादसे पर एक्शन, मानव निर्मित आपदा के आरोपों के बीच सीएम सतीशन ने दिए जांच के आदेश


विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola