वैशाली : बच्चे संग महिला गंगा नदी में गिरी, लोगों ने बचाया

राघोपुर (वैशाली) : राघोपुर दियारे को पटना से जोड़ने वाली गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर शुक्रवार को बाइक पर सवार महिला बच्चे के साथ गंगा नदी में गिर गयी. घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे उस समय हुई जब राघोपुर दियारा से एक बाइक पर एक युवक के साथ एक महिला बच्चे […]
राघोपुर (वैशाली) : राघोपुर दियारे को पटना से जोड़ने वाली गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर शुक्रवार को बाइक पर सवार महिला बच्चे के साथ गंगा नदी में गिर गयी. घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे उस समय हुई जब राघोपुर दियारा से एक बाइक पर एक युवक के साथ एक महिला बच्चे को लेकर पीपा पुल पार कर रहा था. जर्जर हो चुके बिना रेलिंग के पीपा पुल पर अचानक बाइक असंतुलित हो गया और पीछ बैठी महिला गोद में लिए बच्चे के साथ गंगा नदी में गिर गयी. लोगों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर महिला व उसके बच्चे को निकाला़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




