हाजीपुर में बिछेगी नई 33 केवी लाइन, बिजली संकट से मिलेगी बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर में बिछेगी नई 33 केवी लाइन, बिजली संकट से मिलेगी बड़ी राहत

Hajipur News: हाजीपुर में बिजली आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए नई 33 केवी लाइन बिछाई जाएगी. कोनहारा घाट और हरिवंशपुर सबस्टेशनों का लोड संतुलित होगा तथा रामाशीष चौक के पास अंडरग्राउंड केबल डाली जाएगी.

विज्ञापन

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)

Hajipur News: हाजीपुर शहर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. विद्युत विभाग द्वारा शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अधिक मजबूत, संतुलित और निर्बाध बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है. बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए कोनहारा घाट और हरिवंशपुर पावर सबस्टेशनों से जुड़े 33 केवी फीडरों का लोड अन्य सबस्टेशनों में शिफ्ट किया जा रहा है, जिससे फीडरों पर दबाव कम होगा और उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर एवं बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी.

फीडरों पर दबाव कम करने की तैयारी

विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि, फीडर प्रबंधन, जर्जर तारों के सुधार तथा फॉल्ट के त्वरित निष्पादन जैसे कार्य भी लगातार किए जा रहे हैं. इससे शहर की बिजली व्यवस्था और अधिक भरोसेमंद बनने की उम्मीद है.

नई 33 केवी लाइन निर्माण कार्य में आई तेजी

इसके साथ ही कोनहारा घाट पावर सबस्टेशन के लिए नई 33 केवी लाइन के निर्माण कार्य में भी तेजी लाई गई है. परियोजना पूरी होने के बाद कोनहारा घाट और हरिवंशपुर पावर सबस्टेशनों को दिग्घी ग्रिड से अलग-अलग आपूर्ति लाइन उपलब्ध होगी.

रेलवे लाइन और एनएच के नीचे से बिछेगी अंडरग्राउंड केबल


परियोजना के तहत रामाशीष चौक के समीप रेलवे लाइन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे से अंडरग्राउंड केबल बिछाई जाएगी. इसके लिए आवश्यक आवेदन और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं. संबंधित विभागों से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य को और गति दी जाएगी. विभाग का दावा है कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएंगे, जिससे शहरवासियों को बिजली संबंधी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी.

Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन