SBI ने सरकार को किया मालामाल, दिया, ₹8,813 करोड़ का डिविडेंड चेक

एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी वित्त मंत्री को चेक देते हुए (फोटो : X @nsitharamanoffc )
SBI Dividend : SBI की बंपर कमाई! चेयरमैन सी एस शेट्टी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपा ₹8,813 करोड़ का डिविडेंड चेक. वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक ने कमाया ₹80,032 करोड़ का नेट प्रॉफिट.
SBI Dividend : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) में शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत सरकार की झोली भर दी है. सोमवार (8 जून 2026) को एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी (C S Setty) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर उन्हें 8,813 करोड़ रुपये का डिविडेंड (लाभांश) चेक सौंपा.
वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए इसकी आधिकारिक जानकारी दी है. आपको बता दें कि भारत सरकार की एसबीआई में लगभग 55 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिससे वह इस बैंक की सबसे बड़ी शेयरधारक (Shareholder) है.
हर शेयर पर मिलेगा ₹17.35 का डिविडेंड
इससे पहले एसबीआई के सेंट्रल बोर्ड ने अपनी बैठक में 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए अपने शेयरधारकों को 17.35 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का डिविडेंड देने का एलान किया था. बैंक के इसी मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा सरकार को डिविडेंड चेक के रूप में मिला है.
साल भर में कमाए ₹80,032 करोड़
सरकारी तेल और गैस कंपनियों के साथ-साथ एसबीआई ने भी इस साल मुनाफे के नए रिकॉर्ड बनाए हैं. आइए बैंक के वित्तीय नतीजों के मुख्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं.
- नेट प्रॉफिट (Net Profit): वित्तीय वर्ष 2025-26 में एसबीआई का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 12.88% बढ़कर 80,032 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं, सिर्फ चौथी तिमाही (Q4FY26) में बैंक ने 19,684 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया.
- ऑपरेटिंग प्रॉफिट: बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 11.25% की बढ़त के साथ 1,23,015 करोड़ रुपये रहा, जो बैंक के मजबूत बिजनेस मॉडल को दिखाता है.
- रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE): इस साल बैंक का रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) 1.12% और रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 18.57% दर्ज किया गया.
- टोटल बिजनेस: वित्त वर्ष 2026 के दौरान एसबीआई का कुल बिजनेस 109 ट्रिलियन (लाख करोड़) रुपये के पार निकल गया. इसमें बैंक के पास कुल डिपॉजिट (जमा पूंजी) 59.8 ट्रिलियन रुपये और एडवांस (दिए गए लोन) 49.3 ट्रिलियन रुपये रहे. वहीं, कृषि क्षेत्र (Agriculture Loan) को दिया गया कर्ज भी 4 ट्रिलियन रुपये के आंकड़े को पार कर गया है.
घट गया NPA
किसी भी बैंक की सेहत उसके एनपीए (NPA) से नापी जाती है. इस मोर्चे पर भी एसबीआई ने कमाल का सुधार दिखाया है.
- ग्रॉस एनपीए (Gross NPA): बैंक का ग्रॉस एनपीए रेशियो 33 बेसिस पॉइंट सुधरकर 1.49 प्रतिशत पर आ गया है.
- नेट एनपीए (Net NPA): वहीं, नेट एनपीए रेशियो भी 8 बेसिस पॉइंट सुधरकर महज 0.39 प्रतिशत रह गया है, जो दिखाता है कि बैंक का फंसा हुआ पैसा लगातार वापस आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










