तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बिजली खंभा टूटा, महुआ टाउन-2 की बिजली आपूर्ति बाधित

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बिजली खंभा टूटा, महुआ टाउन-2 की बिजली आपूर्ति बाधित

Hajipur News: वैशाली के महुआ स्थित दशरथ चौक पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया. घटना के बाद टाउन-2 क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. विद्युत विभाग मरम्मत कार्य में जुटा है.

विज्ञापन

Hajipur News: (दिलीप कुमार) महुआ थाना क्षेत्र के दशरथ चौक पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया. खंभा टूटकर पास के एक घर पर जा गिरा. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन टाउन-2 क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई.

ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली खंभा

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8 बजे देसरी मार्ग स्थित दशरथ चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूटकर समीप स्थित एक मकान पर गिर पड़ा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान

खंभा टूटने के कारण महुआ टाउन-2 क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई. उमस भरी गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लोगों को पेयजल, पंखा और अन्य विद्युत उपकरणों के उपयोग में दिक्कतें झेलनी पड़ीं.

विद्युत विभाग ने शुरू की मरम्मत की प्रक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही सहायक विद्युत अभियंता किरण भारती के निर्देश पर कनीय विद्युत अभियंता सुशांत कुमार विद्युत कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. साथ ही मामले की जानकारी महुआ थाना को दी गई.

जल्द बहाल होगी बिजली आपूर्ति

विद्युत विभाग द्वारा टूटे हुए खंभे को बदलने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन