वैशाली में सांप के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
वैशाली में सांप के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत

Hajipur News: वैशाली के महनार थाना क्षेत्र स्थित हसनपुर पंजा चौक में विषैले सांप के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने सर्पदंश से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है.

विज्ञापन

Hajipur News: (के. एन. सिंह) वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर पंजा चौक स्थित वार्ड संख्या-3 में रविवार की देर रात विषैले सांप के डसने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान स्वर्गीय राम नगीना सिंह की पत्नी माया देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार माया देवी रात में अपने घर के आंगन में सो रही थीं. इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उनके पैर में डस लिया. सांप के काटने के बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अपने पुत्र को दी. परिजनों ने बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. फैज ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. बाद में परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने घर लेकर चले गए.

गांव में पसरा मातम

माया देवी के निधन की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण और रिश्तेदार उनके घर पहुंचने लगे. लोगों ने बताया कि वह मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं. उनकी अचानक हुई मौत से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है.

बरसात में बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही गांवों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. जलभराव और खेतों में नमी के कारण सांप घरों और आंगनों की ओर रुख कर रहे हैं. इसे लेकर ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है. लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है ताकि सर्पदंश जैसी घटनाओं में कमी लाई जा सके.

Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन