वैशाली से बारात लेकर गोपालगंंज जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, दर्जनों घायल,

Updated:
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटी बस के पास जुटे लोेग.

वैशाली से गोपालगंज जा रही एक तेज रफ्तार बस तरैया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन

Saran Road Accident : वैशाली से बारात लेकर गोपालगंज जा रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दर्जनों घायल हो गए. घटना रविवार रात नौ बजे की है. यह घटना तरैया थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख मुख्य मार्ग एसएच-73 पर गंडार गांव में हुयी. सड़क पर बने ब्रेकर पर बस अनियंत्रित होकर पलटी.

नीम के पेड से टकराते हुए बिजली के पोल से भी टकराकर पलटी

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी. इसी कारण बस अनियंत्रित होकर पहले नीम के पेड़ से टकराकर बिजली का खम्भे से टकराई उसके बाद फिर बेढ़ी को तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.


घटनास्थल पर जुटे लोग व सहायता के लिए जेसीबी लाया गया
घटनास्थल पर जुटे लोग व सहायता के लिए जेसीबी लाया गया

वैशाली के युवक की मौत, घायलों चल रहा इलाज

इस घटना में दबकर मो असगर वैशाली जिले के आरा विशुनपुर निवासी की मौत हो गयी.जबकि घायलों में एकलाख पिता जलील मियां बिशुनपुर, मो.स्विफ़ुल पिता मो.असिव आलमगंज, मो.सदाम पिता गफार वैशाली, मो.खुर्शीद आलम पिता मो.ऐलु प्रतातगंज समेत दर्जनों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है.

गंभीर रूप से धायलों को किया रेफर

सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर अनुमंडलिय अस्पताल व सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया. बस वैशाली से बारात लेकर गोपालगंज जा रही थी.

खबर की इनपुट : मनोज कुमार


खबर अपडेट हो रही....


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन