रोमांचक फाइनल में रामपुर बना चैंपियन, कथौलिया को 7 विकेट से दी मात

Hajipur News: राघोपुर के जफराबाद प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रामपुर टीम ने कथौलिया को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. कप्तान रंजन उर्फ मोती ने नाबाद 70 रन की शानदार पारी खेली.
Hajipur News (कैफ अहमद): वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के जफराबाद पंचायत में आयोजित जफराबाद प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ. फाइनल मैच में रामपुर टीम ने कथौलिया को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.
कथौलिया ने बनाए 183 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कथौलिया टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए. टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए रामपुर के सामने बड़ा लक्ष्य रखा.
रामपुर ने 15.3 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. टीम ने महज 15.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 186 रन बना लिए और मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया. रामपुर के कप्तान रंजन उर्फ मोती ने नाबाद 70 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को यादगार जीत दिलाई.
रंजन कुमार बने मैन ऑफ द मैच
फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए रंजन कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.
विजेता और उपविजेता टीम को किया गया सम्मानित
विजेता रामपुर टीम को ट्रॉफी, बैट, विकेट, बॉल के साथ 11,051 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई. वहीं उपविजेता कथौलिया टीम को 3,151 रुपये नकद, ट्रॉफी, बैट, बॉल और विकेट देकर सम्मानित किया गया.
खिलाड़ियों और अतिथियों का हुआ सम्मान
टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और अंपायरों को फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जफराबाद पंचायत के सरपंच विजय राय, रामपुर पंचायत के मुखिया उमेश रजक, उपमुखिया जय प्रकाश राय, रुस्तमपुर पंचायत के वार्ड सदस्य एवं विकलांग संघ के अध्यक्ष गुड्डू कुमार तथा जहांगीरपुर पंचायत के सरपंच हरेंद्र राय को भी सम्मानित किया गया.
खेल प्रतिभाओं को मिलता है मंच
टूर्नामेंट के आयोजक एवं जफराबाद पंचायत के उपमुखिया अकलेश कुमार राय उर्फ बाबा जी ने कहा कि प्रखंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में खेल भावना का विकास होता है.
इस दौरान धर्मवीर कुमार, दिनेश कुमार, राजीव कुमार, डॉ. रमेश कुमार, अंपायर अर्जुन राय सहित सैकड़ों खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे.
Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










