हाजीपुर में एक ही हफ्ते में दूसरी बार लापता हुई नाबालिग, घर लौटने के 3 दिन बाद फिर गायब, पिता ने लगाई गुहार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur News : वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के एक ही युवक द्वारा एक सप्ताह के भीतर दो बार कथित अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से पीड़ित परिवार काफी चिंता में है.

विज्ञापन

Hajipur News : (विनय पटेल) वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के एक ही युवक द्वारा एक सप्ताह के भीतर दो बार कथित अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से पीड़ित परिवार काफी चिंता में है.

विज्ञापन

पहली बार बाजार जाने के दौरान हुई थी लापता

पीड़ित पिता ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 23 मई को बेलसर बाजार सामान खरीदने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी. परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में जानकारी मिली कि सोरहत्था गांव निवासी सुभाष कुमार ने शादी की नीयत से उसका अपहरण किया है.

दो दिन बाद थाने के पास छोड़ी गई थी किशोरी

परिजनों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने की चेतावनी देने के बाद 25 मई को आरोपी ने किशोरी को बीबीपुर चौक के पास छोड़ दिया था. घर लौटने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिक सकी.

तीन दिन बाद फिर कथित अपहरण का आरोप

पीड़ित परिवार के अनुसार, 28 मई को उसी युवक ने किशोरी को दोबारा अपने साथ ले जाकर कथित रूप से अपहरण कर लिया. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजन बेहद चिंतित हैं.

पुलिस जांच जारी

बेलसर थाना पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि की है. पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पीड़ित परिवार ने बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : सारण के तरैया बाजार में चलती बाइक में लगी आग, जलकर हुई खाक, चालक ने ऐसे बचाई जान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन