सारण के तरैया बाजार में चलती बाइक में लगी आग, जलकर हुई खाक, चालक ने ऐसे बचाई जान
घटनास्थल से जला हुआ बाइक की तस्वीर
Saran News :सारण जिले के तरैया प्रखंड के बाजार स्थित देवरिया रोड मिडिल स्कूल के पीछे सोमवार को एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई. बाइक चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली.
Saran News : (मनोज कुमार) तरैया प्रखंड के बाजार स्थित देवरिया रोड मिडिल स्कूल के पीछे सोमवार को एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बाइक चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली.
चलती बाइक में अचानक उठी आग की लपटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजधानी गांव निवासी अमन कुमार बाइक से तरैया बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान मिडिल स्कूल के पीछे पहुंचते ही बाइक में अचानक आग लग गई और कुछ ही पलों में आग की लपटें तेज हो गईं.
चालक ने कूदकर बचाई जान
आग लगते ही चालक अमन कुमार ने तुरंत बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.
आग लगने के कारणों पर चर्चा जारी
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अलग-अलग चर्चाएं होती रहीं. कुछ लोगों ने भीषण गर्मी और उमस को कारण बताया, जबकि कुछ का कहना था कि शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग के कारण आग लगी हो सकती है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए