पिठोरिया में हुई फायरिंग में शामिल शोएब अंसारी गिरफ्तार, पिस्टल और बाइक बरामद

Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 08 Jun 2026 5:48 PM

विज्ञापन

मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

Ranchi: पिठोरिया थाना क्षेत्र में एक शख्स पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आरोपी शोएब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी निशानदेही पर हथियार और बाइक बरामद की गई है. एक और आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

Ranchi (पिठोरिया): रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में 2 जून को हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में नामजद आरोपी शोएब अंसारी उर्फ नुनुवा अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी अफसर अंसारी ने पुलिस दबाव के कारण अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे कोकदोरो गांव निवासी फिरोज अंसारी पर जानलेवा हमला किया गया था. आरोप है कि मोटरसाइकिल पर सवार अफसर अंसारी और शोएब अंसारी ने फिरोज अंसारी को निशाना बनाकर गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.

एक और आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

घटना के बाद फिरोज अंसारी के बयान पर पिठोरिया थाना कांड संख्या 63/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने शोएब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं लगातार दबिश के कारण दूसरे आरोपी अफसर अंसारी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस रिमांड पर पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार और बाइक बरामद की गई.

चोरी की घटनों में शामिल रहे हैं ये अपराधी

पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 में फिरोज अंसारी के भतीजे की हत्या हुई थी. उस मामले में अफसर अंसारी आरोपी था और फिलहाल जमानत पर बाहर था. पुलिस के मुताबिक, अफसर अंसारी, फिरोज अंसारी पर पुराने हत्या कांड में गवाही नहीं देने का दबाव बना रहा था. गवाही देने की बात पर ही इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही पिठोरिया और कांके थाना क्षेत्र में हुई कुछ चोरी और गृहभेदन की घटनाओं में भी अपनी भूमिका स्वीकार की है. पुलिस इन मामलों की भी जांच कर रही है.

जब्त सामानों की सूची

  • 7.65 एमएम का एक पिस्तौल
  • एक जिंदा कारतूस
  • बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (नंबर- JH01EJ-0872)

अफसर अंसारी का आपराधिक इतिहास

  • पिठोरिया थाना कांड संख्या 169/22, धारा 302/34 (हत्या)
  • पिठोरिया थाना कांड संख्या 142/25, धारा 305/331(3) बीएनएस
  • पिठोरिया थाना कांड संख्या 144/25, धारा 305/331(4) बीएनएस
  • पिठोरिया थाना कांड संख्या 145/25, धारा 305/331(3) बीएनएस

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

  • अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम, रांची
  • असीत कुमार मोदी, पुलिस निरीक्षक, सदर पश्चिमी अंचल, रांची
  • सतीश कुमार-1, थाना प्रभारी, पिठोरिया थाना
  • संतोष यादव, पुलिस अवर निरीक्षक, पिठोरिया थाना
  • सुनील कुमार दास, पुलिस अवर निरीक्षक, पिठोरिया थाना
  • इकबाल हुसैन, पुलिस अवर निरीक्षक, पिठोरिया थाना
  • सत्यदेव प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक, पिठोरिया थाना
  • संजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, पिठोरिया थाना
  • सशस्त्र बल के जवान

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आपराधिक घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है.

ये भी पढ़ें…

चतरा नगर परिषद अध्यक्ष की पात्रता पर उठे सवाल, झारखंड हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Rajya Sabha Election: परिमल नाथवानी, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा ने नामांकन किया दाखिल, जीत के किए दावे

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola