गोड्डा के महागामा में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, SDPO बोले– ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

बैंक कर्मियों और पुलिस के साथ समीक्षा बैठक करते एसडीपीओ
Godda News: गोड्डा के महागामा अनुमंडल कार्यालय में SDPO वरुण रजक की अध्यक्षता में बैंक सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक हुई. सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए. पूरी खबर पढ़ें.
हनवारा से फिरोज आलम की रिपोर्ट
Godda News, गोड्डा: गोड्डा के महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) वरुण रजक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों ने हिस्सा लिया. बैठक के दौरान अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई और बैंक परिसर एवं एटीएम (ATM) की सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
CCTV हमेशा रखें चालू, संदिग्धों पर रखें पैनी नजर
SDPO वरुण रजक ने सभी शाखा प्रबंधकों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि बैंक परिसर और उसके आसपास लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को 24 घंटे चालू और क्रियाशील रखें. इसके अलावा, उन्होंने सुरक्षा गार्डों की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने और बैंक के आसपास मंडराने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
साइबर ठगी के प्रति ग्राहकों को जागरूक करने पर जोर
बैठक में पुलिस और बैंक प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय (Coordination) बनाने पर विशेष चर्चा हुई. SDPO ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी आपातकालीन स्थिति होने पर तत्काल स्थानीय थाना को सूचित करें, ताकि पुलिस समय पर त्वरित कार्रवाई कर सके. इसके साथ ही, वर्तमान में बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए बैंक ग्राहकों को साइबर ठगी और फ्रॉड से बचाने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया गया. इस महत्वपूर्ण बैठक में महागामा अनुमंडल क्षेत्र के सभी अंचलों के पुलिस इंस्पेक्टर, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी और कई सरकारी व निजी बैंकों के शाखा प्रबंधक मुख्य रूप से उपस्थित थे.
Also Read: Ramgarh: दीपिका दास राय ने बढ़ाया जिले का मान, नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता सिल्वर मेडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










