ePaper

वैशाली में तेजप्रताप यादव ने जनता से पूछा सवाल, ''2020 में किसका वध होगा?''

Updated at : 21 Feb 2020 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
वैशाली में तेजप्रताप यादव ने जनता से पूछा सवाल,  ''2020 में किसका वध होगा?''

वैशाली : बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अभी वक्त है. लेकिन, नेताओं के शब्द बाण अभी से एक-दूसरे के ऊपर चलने लगे हैं. वहीं, राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बयान से यहां की सियासी गर्मी बढ़ने लगी है. ताजा मामला आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव का है. तेजप्रताप यादव ने वैशाली में […]

विज्ञापन

वैशाली : बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अभी वक्त है. लेकिन, नेताओं के शब्द बाण अभी से एक-दूसरे के ऊपर चलने लगे हैं. वहीं, राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बयान से यहां की सियासी गर्मी बढ़ने लगी है. ताजा मामला आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव का है. तेजप्रताप यादव ने वैशाली में जनता से चौंकाने वाला सवाल किया. साथ ही बांसुरी की धुन से जनता को लुभाया.

बिहार के वैशाली में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने एक चौंकाने वाला सवाल जनता से किया. तेजप्रताप ने कार्यक्रम में मौजूद जनसभा से सवाल किया कि ‘2020 में किसका वध होगा?

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर वैशाली में आयोजित एक कार्यक्रम में तेजप्रताप यादव ने मंच से लोगों को बांसुरी की धुन भी सुनायी. इस कार्यक्रम में आरजेडी नेता ने भगवान कृष्ण जैसी भाव-भंगिमा बनाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन