खेत में घास काटने गई महिला पर हमला, जख्मी
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 07 Jun 2026 7:32 PM
विज्ञापन
दर्ज प्राथमिकी के बाद गिरफ्तारी नहीं होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ गया
विज्ञापन
– पुराने दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने का आरोपित ने बनाया दबाव, विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश
– मामले में पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज
निर्मली.
थाना क्षेत्र के लगुनियां गांव में एक महिला पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. पीड़िता गीता देवी ने आरोप लगाई है कि घर पर अकेली होने के दौरान खेत में घास काटने गई थी. तभी गांव के ही कुछ लोगों ने घेरकर मारपीट की. पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने पुराने दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने का दबाव बनाया और विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश की. आरोप है कि दबिया से वार किया गया, जिससे हाथ में गंभीर चोट लगी.चेन छीनने का महिला ने लगाया आरोप
महिला ने चांदी की चेन छीनने का भी आरोप लगाई है. पीड़िता का आरोप है कि पूर्व में दर्ज प्राथमिकी के बाद गिरफ्तारी नहीं होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ गया और उन्होंने दोबारा हमला किया. शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को बचाया. डायल 112 की पुलिस पहुंची और घायल महिला का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में कराया गया. थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, कार्रवाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










