भपटियाही शिव मंदिर पोखर का होगा कायाकल्प, जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों की अहम बैठक

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 07 Jun 2026 5:59 PM

विज्ञापन

बैठक में पोखर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई

विज्ञापन

– छठ घाट, चबूतरा निर्माण और साफ-सफाई पर बनी सहमति, जल्द शुरू होगा कार्य

सरायगढ़.

प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर भपटियाही स्थित पोखर के जीर्णोद्धार को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया विजय कुमार यादव ने की. बैठक में पोखर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

शिव मंदिर में प्रतिदिन भारी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने पोखर की साफ-सफाई, छठ घाट के निर्माण, चबूतरा निर्माण तथा अन्य आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का प्रस्ताव रखा. ग्रामीणों ने कहा कि शिव मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. मुखिया विजय कुमार यादव ने कहा कि शिव मंदिर भपटियाही आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि पोखर के जीर्णोद्धार का कार्य जल्द प्रारंभ कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन यादव, विजय कुमार सिंह, सुभाष कुमार यादव, सूर्य नारायण मेहता, नारायण रजक, कृष्ण कुमार सिंह, नित्यानंद भार्गव, रौनक कुमार, सुखदेव पंडित, राजू कुमार रमन, दीपक कुमार, लालू कुमार, सीताराम मंडल, चंदन मोदी, परमानंद कुमार, श्रीराम मेहता, राजकिशोर स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं व्यवसायी उपस्थित थे. बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने मंदिर परिसर एवं पोखर के समग्र विकास के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया तथा जीर्णोद्धार कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग दोहराई.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन