दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को मिला पांच लाख का चेक

Updated:
विज्ञापन
दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को मिला पांच लाख का चेक

सभी पदाधिकारियों ने स्व झा के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया

विज्ञापन

-अधिवक्ताओं ने जताई संवेदना

सुपौल.

जिला विधिज्ञ संघ, सुपौल ने दिवंगत सदस्य अधिवक्ता स्व शारदा रमण झा के परिवार के प्रति संवेदना एवं सहयोग का परिचय देते हुए उनके पैतृक गांव कर्णपुर पहुंचकर उनकी पत्नी वेणु देवी को पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया. इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

अधिवक्ता शारदा रमण झा का दो जून को हो गया था निधन

जिला विधिज्ञ संघ के प्रतिनिधिमंडल में संघ के उपाध्यक्ष राजीव किशोर मल्लिक, सचिव दीप नारायण भारती, पूर्व सचिव सुधीर कुमार झा, पूर्व कोषाध्यक्ष कमल नारायण यादव व अधिवक्ता सौरभ मोहन ठाकुर शामिल थे. सभी पदाधिकारियों ने स्व झा के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. जानकारी के अनुसार अधिवक्ता स्व शारदा रमण झा का निधन 02 जून 2026 को उनके पैतृक गांव कर्णपुर में हो गया था. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्व शारदा रमण झा एक कर्मठ, मिलनसार और प्रतिष्ठित अधिवक्ता थे, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन