कोसी नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि से खुखनाहा गांव में कटाव तेज

प्रशासन अभी तक पीड़ितों के बीच सूखा राशन व प्लास्टिक का भी वितरण नहीं किया गया है
सुपौल. जिले के मरौना प्रखंड के खुखनाहा गांव में कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद दर्जनों लोगों का घर नदी में समा गया. पीड़ित परिवार सह भाजपा युवा नेता मिथिलेश यादव, मुरली यादव, बंशीधर यादव, सुभाष यादव, राधानंद यादव, दयानंद यादव, सियाराम यादव, वीरेंद्र यादव, मुकेश यादव, कामेश्वर यादव आदि का घर कोसी नदी में विलीन हो चुका है. पीड़ितों ने बताया कि अभी तक जिला या प्रखंड के कर्मचारी स्थल तक पीड़ितों की सुधि तक लेने नहीं पहुंचे हैं. पीड़ित परिवार छोटे नाव के सहारे अपना सामान ऊंचे स्थान पर जान जोखिम में डाल कर ले जाते हैं. प्रशासन अभी तक पीड़ितों के बीच सूखा राशन व प्लास्टिक का भी वितरण नहीं किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




