अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक जख्मी, रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Dec 2024 6:26 PM
छातापुर थाना क्षेत्र की धीवहा पंचायत स्थित कचहरी के समीप एसएच 91 किनारे सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
छातापुर. छातापुर थाना क्षेत्र की धीवहा पंचायत स्थित कचहरी के समीप एसएच 91 किनारे सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बालक पांच वर्षीय आयुष कुमार वार्ड 05 निवासी मुकेश यादव का पुत्र बताया जा रहा है. दुर्घटना उस वक्त हुई जब आयुष हाइवे किनारे गोबर पाथ रही अपनी मां के पास जा रहा था. इसी क्रम में हाइवे से गुजर रहे चार पहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दिया और छातापुर की ओर भाग निकला. हादसे के बाद गंभीर रूप से जख्मी बालक को सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी की हालत नाजुक देखते हुए उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि हादसे को अंजाम देने वाला वाहन अनियंत्रित था. उसने गलत साइड में जाकर बालक को ठोकर मार दिया और मौके से भाग निकला. जख्मी बालक के दादा गुलाबचंद यादव ने बताया कि बच्चे की स्थिति नाजुक है और उसे सुपौल से पटना रेफर कर दिया गया है. उसका बांया हाथ और पैर टूट गया है. सिर में भी गंभीर चोट रहने के कारण वह अचेतावस्था में है. बताया कि पुलिस को दूरभाष पर सूचना दे दी गयी है. उपचार से लौटने के बाद थाना को आवेदन दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










