तीन साल की मासूम को पिता ने पीटा, वायरल वीडियो से खुला मामला

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 30 May 2026 6:18 PM

विज्ञापन

जांच में पुष्टि हुई कि वायरल वीडियो राघोपुर प्रखंड के सतकोदरिया वार्ड संख्या 05 का है

विज्ञापन

– पिता गिरफ्तार, प्रशासन ने बच्ची को कराया रेस्क्यू

राघोपुर .

थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत अंतर्गत सतकोदरिया वार्ड संख्या 05 में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया . वहीं आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है . घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ .

फेसबुक पर वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन ने शुरू की जांच

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम फेसबुक पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति छोटी बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट करता दिखाई दे रहा था . वीडियो की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और मामले की जांच शुरू कराई . जांच में पुष्टि हुई कि वायरल वीडियो राघोपुर प्रखंड के सतकोदरिया वार्ड संख्या 05 का है .

इसके बाद राघोपुर अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया के नेतृत्व में चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला पुलिसकर्मियों और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची . टीम ने बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसकी मां के साथ राघोपुर थाना पहुंचाया .

आरोपित की पहचान बच्ची के पिता नूर मोहम्मद के रूप में हुई

जांच के दौरान मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान नूर मोहम्मद के रूप में हुई, जो बच्ची का पिता बताया गया है . चाइल्ड हेल्पलाइन सुपौल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा-75 समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है .पुलिस ने राघोपुर थाना कांड संख्या 192/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है . शुक्रवार शाम चलाए गए विशेष अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक अभिनंदन कुमार, सुपरवाइजर बसंत कुमार, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे .हाइलाइटर : बच्ची और उसकी मां को सुरक्षा व परामर्श के लिए भेजा जाएगा अल्पावास गृहमामले में राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है . वहीं बच्ची और उसकी मां को सुरक्षा, देखभाल एवं परामर्श के लिए सुपौल स्थित अल्पावास गृह भेजा जा रहा है .पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची की पिटाई करने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि बच्ची “शरारत कर रही थी ” . हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की शारीरिक हिंसा या दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा . ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी .

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन