लाइमलाइट से दूर ऋतिक रोशन की यह रिश्तेदार अब सोशल मीडिया पर मचा रही है गदर, रील में बेकिंग करते देख फैंस बोले - 'बेस्ट फीलिंग एवर'

लाइमलाइट से दूर ऋतिक रोशन की यह रिश्तेदार, फोटो इंस्टाग्राम
ऋतिक रोशन की भांजी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद उन्होंने एक्टिंग छोड़ शेफ बनने का रास्ता चुना. बेकिंग करते हुए उनकी वायरल रील और अनोखे कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है - जानिए कौन हैं रोशन परिवार की यह स्टार शेफ!
Suranika Soni Hrithik Roshan: सुरानिका सोनी, बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन की बेटी है, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक रील की वजह से चर्चा में हैं. सुरानिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कुकिंग और बेकिंग करते नजर आ रही है. वीडियो में उनका प्रोफेशनल अंदाज और कुकिंग स्किल्स लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके कैप्शन ने खींचा.
What was in the Caption: क्या था कैप्शन में?
सुरानिका ने रील के साथ कैप्शन में लिखा, "She will probably be in the movies like her family, oh damn she is a chef" यानी, "शायद उन्हें फिल्मों में होनी चाहिए थी, पर वह शेफ हैं." उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में यह भी लिखा कि, शेफ लाइफ इस द बेस्ट लाइफ (Chef Life is the Best Life). इस एक लाइन के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके पोस्ट को खूब प्यार दिया. दिलचस्प बात यह है कि सुरानिका फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावजूद, उन्होंने अपना पैशन चुना और अब वह एक शेफ हैं.
View on Instagram
Suranika Soni Instagram Users Showers Love: कैन आई गेट द जॉब
सुरानिका के इस रील के बाद लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, द बेस्ट फीलिंग एवर (The Best Feeling Ever). वहीं दूसरे ने लिखा, कैन आई गेट द जॉब (Can I Get the Job).

इसी वीडियो पर एक यूजर ने यह कहा, आई विस आई हेड समवन हु कैन गाइड में इन कुकिंग (I Wish I Had Someone who Can Guide me in Cooking and Share their Yummy Recipes with me, I love Cooking). वहीं एक ने लिखा क्यूट (Cute) और ढेर सारी एमोजिस.



Who is Suranika Soni: कौन हैं सुरानिका सोनी?
सुरानिका सोनी बॉलीवुड के मशहूर रोशन परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह अभिनेता ऋतिक रोशन की बड़ी बहन सुनैना रोशन और मशहूर फैशन डिजाइनर आशीष सोनी की की बेटी हैं. इस तरह वह फिल्ममेकर राकेश रोशन और पिंकी रोशन की नातिन भी हैं. सुरानिका का परिवार लंबे समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहा है, लेकिन उन्होंने अपने लिए एक अलग रास्ता चुना.
सुरानिका ने अपनी पारिवारिक पहचान से अलग, उन्होंने कुकिंग और बेकिंग के प्रति अपनी रुचि को चुनते हुए 'द मून बीम बेकरी' नाम से अपने व्यवसाय की शुरुआत की और मुंबई में इसका आउटलेट खोला. बॉलीवुड से गहरा नाता होने के बाद भी वह लाइमलाइट और चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं, ताकि एक सफल शेफ और बेकर के रूप में अपनी खुद की पहचान बना सकें.
यह भी पढ़ें: 'शायद मैं युवा ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...': कंगना रनौत के 'बेरोजगार' वाले तंज पर सौरभ दास का पलटवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










