जनता दरबार में चार नये आवेदन मिले, तीन लंबित मामलों का मौके पर निष्पादन

जनता दरबार की अध्यक्षता कर रही अंचल अधिकारी उमा कुमारी ने एक-एक कर सभी आवेदकों की बात सुनी
कटैया-निर्मली.
पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में अंचल अधिकारी उमा कुमारी और थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा की मौजूदगी में 04 नए आवेदन प्राप्त हुए. जबकि 06 लंबित आवेदनों में से 03 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. दरबार में सुबह से ही दर्जनों फरियादी जमीन, राजस्व और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर टीसीपी भवन पहुंचे थे. जनता दरबार की अध्यक्षता कर रही अंचल अधिकारी उमा कुमारी ने एक-एक कर सभी आवेदकों की बात सुनी. संबंधित कागजातों की जांच की.जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने की पहल की सराहना
अंचल अधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर हर शनिवार को अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार लगाया जा रहा है. ताकि आम लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. दरबार में राजस्व अधिकारी सुभाष चन्द्र चौधरी, लिपिक संजय कुमार और पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा सहित सभी कर्मचारियों की उपस्थिति रही. पुलिस प्रशासन की मौजूदगी से भूमि विवाद और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निपटारा आसान हुआ. लिपिक संजय कुमार ने नए आवेदनों को पंजीकृत कर आवेदकों को रसीद भी दी. जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने पहल की सराहना की. आवेदकों ने कहा, पहले अंचल कार्यालय के चक्कर लगाते-लगाते थक जाते थे. अब शनिवार को एक ही जगह पर अधिकारी मिल जाते हैं और समस्या सुनी भी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










