Hero ने लॉन्च किया Vida VX2 GO FB, 128km रेंज और फिक्स्ड बैटरी के साथ मिलेगा नया ऑप्शन

Updated:
विज्ञापन

Vida VX2 GO FB (Photo: VIDA)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hero MotoCorp ने Vida VX2 GO FB इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है. कंपनी ने इसकी कीमत 1.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. इसमें 3.1kWh की फिक्स्ड बैटरी, 128 किमी तक की IDC रेंज और 65 मिनट में 80% फास्ट चार्जिंग का दावा किया गया है.

विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 का नया VX2 GO FB मॉडल लॉन्च किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.13 लाख रुपये (दिल्ली) रखी गई है. इस नए मॉडल में 3.1kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है. यानी अब बैटरी निकालकर चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी. अगर आपके घर या ऑफिस में पार्किंग के पास बिजली का सॉकेट है, तो आप स्कूटर को सीधे वहीं प्लग लगाकर आसानी से चार्ज कर सकते हैं.

विज्ञापन

यह नया मॉडल उन लोगों के लिए है, जो बैटरी निकालने के झंझट से बचना चाहते हैं. वहीं, कंपनी ने रिमूवेबल बैटरी वाला ऑप्शन भी पहले की तरह रखा है.

Vida VX2 Go FB: बैटरी और रेंज

Vida VX2 Go FB एक बार फुल चार्ज होने पर IDC के मुताबिक 128 km तक की रेंज देने का दावा करती है. इसमें 6kW का स्विंगआर्म-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. इसकी मदद से यह स्कूटर 70 km/h की टॉप स्पीड पकड़ सकता है. वहीं, इसका 3.1kWh बैटरी पैक फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 65 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाता है.

Vida VX2 Go FB: फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो स्कूटर में 4.3 इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इसे आप स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. इसके साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी दी गई है, जिससे रास्ता ढूंढ़ना आसान हो जाता है. वहीं, सामान रखने के लिए सीट के नीचे 27.2 लीटर का स्टोरेज मिल जाता है.

Hero Vida VX2 के सभी वेरिएंट्स

अब फिक्स्ड बैटरी वाले इस नए वेरिएंट के आने के बाद VX2 कुल 5 वेरिएंट और 4 अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन के साथ उपलब्ध हो गई है. इसमें सबसे छोटा 2.2kWh बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर IDC के मुताबिक 93 km तक की रेंज देता है. वहीं, सबसे बड़ा 4.4kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 187 km तक चलने का दावा करता है.

वेरिएंटबैटरी पैकIDC रेंज
Vida VX2 Go2.2kWh93 km
Vida VX2 Go FB3.1kWh (फिक्स्ड बैटरी)128 km
Vida VX2 Go3.4kWh146 km
Vida VX2 Plus3.4kWh146 km
Vida VX2 Plus4.4kWh187 km

ये भी पढ़ें: 125 km की रेंज, 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस... डेली यूज के लिए परफेक्ट है ये फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola