स्कूल भवन निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 30 May 2026 6:22 PM

विज्ञापन

जांच की मांग पर रुका निर्माण कार्य

विज्ञापन

– जांच की मांग पर रुका निर्माण कार्य

वीरपुर .

भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में चल रहे भवन निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने जांच की मांग की है . आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है . विरोध के बाद फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है.

निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड नहीं लगाने का आरोप

स्थानीय प्रबंधन समिति के सदस्यों का कहना है कि निर्माण स्थल पर किसी प्रकार का सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है . निर्माण कार्य की लागत, प्रारूप और संरचना संबंधी जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की गई है . उनका आरोप है कि कार्य एजेंसी द्वारा बेसमेंट निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है .समिति सदस्यों के अनुसार बेसमेंट में निम्न गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया गया है . वहीं केवल दो सरिया के सहारे ऊपरी निर्माण शुरू कर दिए जाने से भविष्य में दीवार और छत के गिरने का खतरा बना हुआ है.

गुणवत्ता पर सवाल उठाने पर धमकी देने का आरोप

स्थानीय लोगों में श्याम सुंदर साह, उमेश मेहता, रामवृक्ष सिंह और बिन्देश्वरी मेहता सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जब निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाते हैं या संबंधित विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) और कार्य एजेंसी से जानकारी मांगी जाती है, तो जवाब देने के बजाय केस दर्ज कराने की धमकी दी जाती है.

स्थानीय जमीनदाताओं श्याम सुंदर साह और उमेश मेहता ने कहा कि उन्होंने विद्यालय के विकास और बच्चों की बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से जमीन उपलब्ध कराई थी, ताकि क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़े.हाइलाइटर : विज्ञान प्रयोगशाला के तीन कमरों का होना है निर्माणविद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए विज्ञान प्रयोगशाला (लैब) के तीन कमरों का निर्माण होना है . उन्होंने कहा कि उनसे केवल एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) मांगा गया था . टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी .प्रधानाध्यापक ने बताया कि निर्माण एजेंसी द्वारा सामग्री गिराकर कार्य शुरू कर दिया गया . नक्शा उपलब्ध कराया गया, लेकिन प्राक्कलन (एस्टीमेट) मांगने पर बताया गया कि यह भारत सरकार की योजना है और इसका कोई प्राक्कलन नहीं होता . इसके बाद उन्होंने निर्माण एजेंसी को पहले विद्यालय प्रबंधन समिति को संतुष्ट करने और उसके बाद ही कार्य आगे बढ़ाने की सलाह दी . उनके अनुसार शुक्रवार से निर्माण कार्य रोक दिया गया है .हाइलाइटर : अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई : डीईओमामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने कहा कि मामले की जांच संबंधित विभाग से कराई जाएगी . यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संवेदक के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी .

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन