दो मतों से विजयी हुए कुणाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2016 12:55 AM

विज्ञापन

पंचायत चुनाव. निर्मली पंचायत की पुनर्मतगणना के बाद मिली खुशी सत्यदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे मतगणना के बाद गुरुवार को दो पंचायत के परिणामों की घोषणा की गयी. पिपरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सत्यदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे मतगणना के बाद गुरुवार को दो पंचायत के परिणामों की घोषणा की गयी. […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव. निर्मली पंचायत की पुनर्मतगणना के बाद मिली खुशी

सत्यदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे मतगणना के बाद गुरुवार को दो पंचायत के परिणामों की घोषणा की गयी.
पिपरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सत्यदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे मतगणना के बाद गुरुवार को दो पंचायत के परिणामों की घोषणा की गयी. निर्वाची पदाधिकारी द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार पथरा उत्तर पंचायत से मुखिया पद पर अशोक लाल मंडल निर्वाचित घोषित किये गये. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेम नारायण मंडल को 361 मतों से हराया. अशोक लाल मंडल को 1129 मत मिले वहीं हेम नारायण मंडल को 768 मत प्राप्त हुआ.
सरपंच पद पर ब्रह्मदेव ठाकुर ने शिव शंकर ठाकुर को 42 मतों से हराया. ब्रह्मदेव ठाकुर को 1118 मत मिले, जबकि शिव शंकर ठाकुर को 1076 मत प्राप्त हुआ. पंचायत समिति पथरा उत्तर भाग संख्या 03 से जयमाला देवी निर्वाचित घोषित की गयी.
पथरा दक्षिण पंचायत से मुखिया पद पर सुशील कुमार ने 196 मतों से रत्नेश कुमार को पराजित किया. सरपंच पद पर मोहन लाल यादव ने मिथिलेश राय को 47 मतों से पराजित किया. पंचायत समिति भाग संख्या 04 से मिथिलेश कुमार शर्मा विजयी रहे. उन्होंने मुसहरू पासवान को तीन मतों से हराया.
पुनर्मतगणना के बाद निर्मली पंचायत से मुखिया पद पर कुंदन कुणाल विजयी घोषित किये गये. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वं
द्वी हरिनंदन मंडल को दो मतों से पराजित किया. कुंदन को कुल 1689 मत प्राप्त हुए जबकि हरिनंदन को 1687 वोट प्राप्त हुआ.
इसी प्रकार कटैया माहे पंचायत से मुखिया पद की प्रत्याशी रेखा कुमारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी लता कुमारी को 1370 मतों से पराजित किया. रेखा कुमारी को 3049 एवं लता कुमारी को 1679 मत प्राप्त हुए. निर्मली पंचायत से सरपंच पद पर देवेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की. वहीं कटैया माहे से सरपंच पद पर नूरजहां खातून विजयी रही.
आपस में भिड़े दो प्रत्याशी के एजेंट
गुरुवार को मतगणना के दौरान निर्मली पंचायत के दो प्रत्याशी के अभिकर्ता आपस में भिड़ गये. इसके बाद मतगणना कक्ष के भीतर अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. मौके पर तैनात पुलिस बलों द्वारा काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया गया. इस दौरान मतगणना कक्ष के भीतर नव निर्मित दीवार गिर गयी. हालांकि इस घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है,
लेकिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद एवं दीवार गिर जाने के कारण करीब एक घंटे तक मतगणना का कार्य बाधित रहा. बाद में पुन: हॉल की घेराबंदी की गयी और मतगणना का कार्य प्रारंभ हो सका. सूचना मिलने के बाद जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव व पुलिस अधीक्षक डाॅ कुमार एकले मौके पर पहुंचे. उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी ज्योति गामी से जानकारी प्राप्त करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
मतगणना स्थल पर सुविधाओं का अभाव
निर्मली. हरि प्रसाद साह महा विद्यालय में पंचायत चुनाव 2016 के तहत कराये जा रहे मतगणना के दौरान व्यवस्था को देख कई प्रत्याशी नाराज दिखे. प्रत्याशियों का कहना था कि यहां टेंट की व्यवस्था तो की गयी है लेकिन उक्त पंडाल से प्रत्याशियों का धूप से बचाव नहीं हो रहा है. बताया कि चिलचिलाती गर्मी में पानी की भी व्यवस्था नहीं है. वहीं बैठने के लिए भी समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना कार्य पर लाखों रुपये खर्च किये जा रहे हैं. लेकिन धरातल पर अभ्यर्थी व अभिकर्ता हेतु मतगणना स्थल पर कोई भी सुविधा मुहैया नहीं करायी गयी है. इस उमस भरी गरमी में मतगणना का कार्य कराया जा रहा है .वहीं सुविधा के नाम पर खानापूरी की जा रही है. इस मामले को लेकर मतगणना कर्मियों ने अनुमंडल पदाधिकारी से शिकायत भी की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन