अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या हुई आम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 1:09 AM

विज्ञापन

सुपौल : नगर परिषद और जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण जिला मुख्यालय में इन दिनों अतिक्रमणकारियों का अघोषित कब्जा कायम हो गया है.शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या आम हो गयी है.खास कर स्टेशन चौक स्थित शिव मंदिर के समीप तो स्थिति और भी भयावह बनी हुई […]

विज्ञापन

सुपौल : नगर परिषद और जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण जिला मुख्यालय में इन दिनों अतिक्रमणकारियों का अघोषित कब्जा कायम हो गया है.शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या आम हो गयी है.खास कर स्टेशन चौक स्थित शिव मंदिर के समीप तो स्थिति और भी भयावह बनी हुई है.मंदिर के चारों ओर अतिक्रमण की वजह से श्रद्धालुओं को जहां पूजा-अर्चना में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं यात्रियों को रेलवे स्टेशन जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है.यही स्थिति शहर के प्रमुख चौराहा महावीर चौक एवं लोहिया नगर चौक की है.सबसे दिलचस्प बात यह है कि प्रशासन द्वारा चलाये जाने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान में सड़कों को खाली कराये जाने के दूसरे दिन ही ये सभी अतिक्रमणकारी पुन: उसी स्थान पर आ कर कब्जा जमा लेते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन