वीरपुर का हवाई अड्डा बना मवेशियों का चारागाह, अभियंता हैं बेफिक्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2016 12:00 AM
विज्ञापन
विभागीय उदासीनता. मरम्मती के नाम पर खर्च हुए करोड़ों रुपये, लेकिन ज्ञात हो कि वर्ष 2008 में आयी प्रलयंकारी कुसहा त्रासदी में इस हवाई अड्डे को आंशिक क्षति पहुंची थी. जहां हवाई अड्डा को दुरुस्त कराये जाने को लेकर विभाग द्वारा करोड़ों की राशि मुहैया करायी गयी. स्थानीय विभाग ने उक्त राशि को किसी तरह […]
विज्ञापन
विभागीय उदासीनता. मरम्मती के नाम पर खर्च हुए करोड़ों रुपये, लेकिन
ज्ञात हो कि वर्ष 2008 में आयी प्रलयंकारी कुसहा त्रासदी में इस हवाई अड्डे को आंशिक क्षति पहुंची थी. जहां हवाई अड्डा को दुरुस्त कराये जाने को लेकर विभाग द्वारा करोड़ों की राशि मुहैया करायी गयी. स्थानीय विभाग ने उक्त राशि को किसी तरह मरम्मती के कार्य में खपाया.
वीरपुर : सरकार द्वारा भारत नेपाल सीमा से सटे करोड़ों अरबों की राशि खर्च कर हवाई अड्डा का निर्माण कराया गया, लेकिन विभागीय उदासीनता के अभाव में इन दिनों हवाई अड्डा मवेशियों का चारागाह बना हुआ है. ज्ञात हो कि वर्ष 2008 में आयी प्रलयंकारी कुसहा त्रासदी में इस हवाई अड्डे को आंशिक क्षति पहुंची थी. जहां हवाई अड्डा को दुरुस्त कराये जाने को लेकर विभाग द्वारा करोड़ों की राशि मुहैया करायी गयी. स्थानीय विभाग ने उक्त राशि को किसी तरह मरम्मती के कार्य में खपाया. इसके बावजूद हवाई अड्डा की िस्थति अच्छी नहीं है.
मवेशी पालकों की मनमानी
गौरतलब हो कि कुसहा त्रासदी में वीरपुर स्थित हवाई अड्डा को आंशिक क्षति पहुंची थी. जहां कोसी के अभियंताओं ने सरकार को भ्रामक रिपोर्ट भेज कर पुनरोद्धार के नाम पर वर्ष 2012-13 में लगभग 24 करोड़ की राशि का खर्च दिखाया गया. जबकि नेपाल में चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस हवाई अड्डे को उच्चस्तरीय संसाधनों से लैस करने की आवश्यकता है.
रिटायर्ड मेजर आरपी यादव ने बताया कि हवाई अड्डे की वर्तमान स्थिति के लिए कोसी के अभियंता जिम्मेवार हैं. इस बाबत कार्यपालक अभियंता शीर्ष कार्य प्रमंडल वीरपुर विमल कुमार ने बताया कि हवाई अड्डे के आसपास रहने वाले मवेशी पालक गेट में लगे ताले और जंजीर को तोड़ देते हैं. श्री कुमार ने बताया कि आसपास के मवेशी पालकों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में पशुओं के प्रवेश नहीं कराने की चेतावनी दी जा चुकी है.
नियम के विरुद्ध कार्य करने वालों पर सीधा मामला दर्ज कराया जायेगा. लेकिन सवाल उठना लाजिमी है कि जहां हवाई अड्डा के निर्माण पर करोड़ों अरबों की राशि खर्च की गयी है. विभागीय उदासीनता के कारण वीरपुर का हवाई अड्डा मवेशियों का चारागाह बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










